{"_id":"593124504f1c1b7873bdafa1","slug":"in-rca-election-modi-group-also-get-two-important-seat","type":"story","status":"publish","title_hn":"RCA ELECTION: ललित मोदी को नहीं मिला वसुंधरा राजे का साथ!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RCA ELECTION: ललित मोदी को नहीं मिला वसुंधरा राजे का साथ!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के सहयोग से राजस्थान क्रिकेट और फिर बीसीसीआई में पैठ जमाने वाले ललित मोदी के लिए शुक्रवार का दिन निराशा भरा रहा। सीपी जोशी ने ललित मोदी के बेटे रुचिर मोदी को हराकर आरसीए के अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
ललित मोदी की अप्रत्यक्ष हार ने इस बात को भी हवा दे दी है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का साथ उन्हें नहीं मिला। क्योंकि कुछ समय पहले ललित मोदी और वसुंधरा के बीच आई तल्खी ने न केवल राजस्थान अपितु देश की राजनीति में भी हलचल पैदा कर दी थी। ललितगेट के कारण राजे की कुर्सी जाते-जाते बची थी। हालांकि जब से आरसीए चुनाव की घोषणा हुई उसके बाद से कभी वसुंधरा राजे ने क्रिकेट, मोदी व आरसीए को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वसुंधरा राजे के बतौर मुख्यमंत्री पहले कार्यकाल के दौरान ललित मोदी काफी चर्चित रहे थे। विपक्ष ने भी ललित मोदी से संबंधों के कारण वसुंधरा राजे पर जमकर हमला बोल रखा था। इसके बाद वसुंधरा राजे चुनाव हार गई थीं और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री बन गए थे।
विज्ञापन
अपने पहले कार्यकाल के अनुभवों के कारण वसुंधरा राजे ने वर्तमान दूसरे कार्यकाल में ललित मोदी से दूरी बनाए रखी है। क्रिकेट व राजनीति से जुड़े जानकार कहते है कि ललित मोदी बेटे के कंधे पर बंदूक रखकर बीसीसीआई में फिर से घुसने का प्रयास कर रहें थे। हालांकि उनकी यह कोशिश नाकाम रही।
अब आरसीए के कोषाध्यक्ष पद पर जीते पिंकेश जैन, जो भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता भी हैं, को लेकर वसुंधरा राजे का क्या रुख रहता है यह देखना होगा। क्योंकि पिंकेश जैन मोदी गुट के हैं।