फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   in matter of gurjar reservation community will protest again

दौसा में बड़ी संख्या में गुर्जरों ने दी गिरफ्तारियां

Wed, 22 Mar 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
in matter of gurjar reservation community will protest again
दौसा के लिए कूच करते हुए गुर्जर

राज्य सरकार की विभिन्न भर्तियों में रोक लगाने व अन्य मांगों को लेकर बुधवार को गुर्जर समुदाय एक बार फिर सड़क पर उतर आया। आन्दोलन कर रहे गुर्जरों ने सिकन्दरा से दौसा कूच किया और यहां कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तारियां दी। 

विज्ञापन


सैकड़ों वाहनों में सवार गुर्जरों का काफिला करीब एक बजे सिकन्दरा से रवाना हुआ। ये भांडारेज मोड तक वाहनों में आए और उसके बाद पैदल जुलूस बनाकर दौसा कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले गांवों के गुर्जर भी इस प्रदर्शन में शामिल होते गए। 
विज्ञापन


इस प्रदर्शन को देखते हुए दौसा से सिकन्दरा तक पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है। दौसा कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील हो गया है। पुलिस और प्रशासन के आला अफसर मौके पर तैनात है। गौरतलब है कि एसबीसी आरक्षण विवाद को लेकर गुर्जर प्रतिनिधियों और सरकार के बीच मंगलवार को हुई वार्ता विफल हो गई थी। वार्ता के दौरान गुर्जरों की ओर से मांग रखी गई थी कि जब तक एसबीसी आरक्षण विवाद हल नहीं हो जाता तब तक सभी सरकारी भर्तीयों को स्थगित रखा जाए। गौरतलब है कि 27 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर सुनवाई भी होनी है। इसके बाद इस मुद्दे पर अगली बैठक 29 मार्च को सचिवालय में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed