फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   improve martyr package in rajasthan government

गहलोत बोले, योगी सरकार के इस फैसले की तर्ज पर राजे भी ले फैसला

Sat, 29 Apr 2017 06:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
improve martyr package in rajasthan government
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुझाव दिया है कि राज्य सरकार कश्मीर सहित देश के विभिन्न इलाकों में शहादत देने वाले राजस्थान के जवानों के लिए नए सिरे से पैकेज देने पर विचार करे। 
विज्ञापन


गहलोत ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा है कि जो देश के लिए शहादत दे रहे हैं, उनके लिए नया पैकेज  घोषित किया जाना चाहिए। वर्तमान में जो पैकेज दिया जा रहा है वह 1999 में लागू किया गया था और इसे 17 साल हो गए है। गहलोत ने कहा कि ये पैकेज उनके कार्यकाल में लागू किया गया था। गहलोत ने राजे सरकार को यूपी सरकार की तर्ज पर शहीदों को पैकेज देने की बात कही है। गौरतलब है कि हाल में कूपवाड़ा में शहीद हुए कैप्टन आयुष यादव को योगी आदित्यनाथ सरकार ने 30 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि इसी तर्ज पर राज्य की भाजपा सरकार को भी प्रदेश के शहीदों के लिए पैकेज देने पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed