फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Illegal recovery on the highway

हाईवे पर कर रहे थे अवैध वसूली, एसीबी की टीम ने धर दबोचा

Mon, 09 Oct 2017 08:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 09 Oct 2017 08:48 PM IST
विज्ञापन
Illegal recovery on the highway
गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
कोटा की एसीबी टीम ने आज झालावाड़ जिले की परिवहन चौकियों पर अवैध वसूली को लेकर कार्रवाई की। टीम ने यहां करीब एक लाख रुपए की अवैध वसूली की गई राशि भी बरामद की है।।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आज एसीबी की टीम वेश बदलकर कार्रवाई करने पहुंची। यहां एसीबी की टीम ने इंस्पेक्टर धारा सिंह सहित पांच परिवहन कर्मचारी और दो दलालों को मौके से धर दबोचा। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद ने बताया कि पिछले कुछ समय से जिले के रायपुर और तीनधार कि परिवहन चौकियों पर ट्रक चालकों से विभिन्न मामलो में अवैध वसूली करते थे। इस सम्बंध में शिकायत मिली थी जिसके सत्यापन के बाद आज यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अब एसीबी सभी आरोपितों से पूछताछ में जुटी है कि वे हाईवे पर ओवरलोड ट्रकों और अन्य वाहनों से यह अवैध वसूली का यह खेल कब से कर रहे थे। अभी तक सामने आया है कि इंस्पेक्टर और कर्मचारी दलाल के मार्फत अवैध उगाही करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed