{"_id":"59bfb24b4f1c1bb6688b52bc","slug":"illegal-liquor-detected-which-was-carrying-on-a-new-pickup-car-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई गाड़ी में ऐसे भरकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई गाड़ी में ऐसे भरकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 05:35 PM IST
विज्ञापन
नई की नई पिकअप गाड़ी में भरकर ले जाई जा रही थी शराब
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी विभाग ने नई पिकअप गाड़ी को पकड़कर उसमें रखी हरियाणा निर्मित महंगी अवैध शराब जप्त की। कार्रवाई में खास बात यह देखी गई कि पिकअप की डिग्गी के साइड में अवैध शराब की तस्करी के लिए अलग से बाॅक्स बनाया गया था।
आबकारी विभाग ग्रामीण क्षेत्र के थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह चौधरी ने बताया कि सोमवार को नाकाबंदी करके वाहनों की तलाशी की जा रही थी।अजमेर के गेगल टोल टैक्स के पास सफेद रंग की नई पिकअप को रुकवाया और उसमें मौजूद दो लोगों से पूछताछ की तो वह घबरा गए। पिकअप की पूरी तलाशी कर ली गई, लेकिन कुछ मिला नहीं। बाद में जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने डिग्गी के साइड में बने बाॅक्स में रखी शराब के बारे में जानकारी दी।
गाड़ी से निकालकर देखा तो उसमें महंगी शराब की 30 पेटियां मिली जिसकी कीमत लाखों में है। चौधरी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में राजसमंद निवासी वाहन मालिक भरत और बांसवाड़ा निवासी विपुल शामिल है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों से मुख्य शराब तस्कर के बारे में पूछताछ की जा रही है।