{"_id":"593e380d4f1c1b3b659bef0d","slug":"illegal-explosive-seized-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में फिर मिला अवैध विस्फोटक, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में फिर मिला अवैध विस्फोटक, एक गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में अवैध माइनिंग पर लगाम नहीं लग सकी है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में लगातार अवैध विस्फोटक पकड़ा जाता है।
विज्ञापन
सोमवार को भी जयपुर में पुलिस ने 61 किलो विस्फोटक ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ रामेश्वर सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
पुलिस ने आरोपी इस्माईल खां के पास से विस्फोटक के साथ 400 फीट वायर भी जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि अजमेर निवासी इस्माईल खां पूर्व में भी इस प्रकार की गतिविधियों में लिप्त रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पूर्व भी जयपुर शहर में ही अवैध विस्फोटक जब्त किया जाता रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि इस्माईल खां की गिरफ्तारी के बाद और भी कई जानकारियां सामने आ सकती है।
विज्ञापन