{"_id":"5975a1894f1c1b6b578b45ee","slug":"icg-college-girl-died-after-falling-from-6th-floor-of-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता दे रहे थे पहाड़ चढ़ने की ट्रेनिंग,सातवें माले से गिरी छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता दे रहे थे पहाड़ चढ़ने की ट्रेनिंग,सातवें माले से गिरी छात्रा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 24 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
संतुलन बिगड़ने के कारण उंचाई से गिरती छात्रा अदिती सांघी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी कॉलेज में माउंटेनियरिंग की ट्रेनिंग के दौरान कॉलेज की सातवें मंजिल से गिरी एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयपुर के मानसरोवर इलाके में स्थित आईसीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रहे माउंटेनियरिंग कैंप के दौरान कॉलेज की सातवीं मंजिल से गिरने के कारण अदिती सांघी नाम की एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद छात्रा को पास ही में स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बताया गया कि कॉलेज में माउंटेनियरिंग का कैंप आयोजित किया जा रहा था जिसमें खुद अदिती के पिता सुनील सांघी छात्राओं को ट्रेनिंग दे रहे थे। आज छात्राओं को माउंटेनियरिंग के दौरान काम में आने वाली चीज रोप क्लाइमबिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा था जिसमें छात्राओं को एक तार के सहारे स्किट करते हुए दूसरे किनारे जाना होता है।
इस ट्रेनिंग के दौरान अदिति का नंबर आया तो वो रस्सी पकड़ नहीं पाई और उसका हाथ छूट गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें अदिति का रस्सी से हाथ छूटते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद अदिती को सीधे ही पास ही स्थित मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया जहां उसने इलाज के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। अदिती जयपुर के बापू नगर की रहने वाली थी।

पिता का है माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट
अदिती सांघी
अदिती के पिता सुनील सांघी जयपुर में माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट चलाते हैं और घटना के दौरान वो छात्राओं को रोप क्लाइंम्बिंग की ट्रेनिंग दे रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही अदिती के परिजन मेट्रो मास अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मां अपनी बेटी की लाश देखने के बाद दो बार बेहोश होकर गिर पड़ी।
घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस थाने में कॉलेज प्रशासन या किसी के खिलाफ कोई भी लापरवाही का मामला दर्ज नहीं किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही शिप्रा पथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस थाने में कॉलेज प्रशासन या किसी के खिलाफ कोई भी लापरवाही का मामला दर्ज नहीं किया गया है।