फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   husband and wife lost their foot in a road accident in alwar

पत्नी को बस में बैठाने आ रहा था,रास्ते में मिला जिंदगीभर का गम

Sun, 20 Aug 2017 04:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 20 Aug 2017 04:50 PM IST
husband and wife lost their foot in a road accident in alwar
अपनी घायल पत्नी को देखकर बीच सड़क पर बिलखता पति - फोटो : amar ujala
जयपुर-दिल्ली हाइवे पर हुई एक घटना में फिर से हृदय विदारक दृश्य देखने को मिला जहां एक बाइक और ट्रक की टक्कर में पति-पत्नी को अपने पांव गंवाने पड़े। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुए पति-पत्नी की भी हालत फिलहाल नाजुक  बनी हुई है। 


मामला अलवर जिले के बहरोड का है जहां दिल्ली-जयपुर हाइवे 8 पर बाइक और ट्रक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार दंपति बुरी तरह घायल हो गए। घटना जयपुर दिल्ली रोड पर स्थित कांकरदोपा गांव की है जहां सीकर के श्रीमाधोपुर निवासी प्रदीप अपनी पत्नी को बस में बैठाने के लिए कंपनी से बहरोड की तरफ आ रहा था कि तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार पति पत्नी को टक्कर मारने के बाद ट्रक दोनों के पैर को कुचलता हुआ निकल गया।


 

हादसे में पत्नी ने गंवाया पूरा पैर 

husband and wife lost their foot in a road accident in alwar
अपनी बेहोश पत्नी को संभालता लहूलुहान पति - फोटो : amar ujala
इस दर्दनाक हादसे में बाइक चालक प्रदीप का पैर फ्रैक्चर हो गया वहीं उसकी पत्नी का पूरा पैर ही हादसे की भेंट चढ़ गया। हादसे का दृश्य इतना विहंगम था कि काफी देर तक बाइक चालक अपनी बेहोश पत्नी को लिए ​बीच सड़क पर ही रोता बिलखता रहा लेकिन कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

फिर बाद में आसपास के लोगों ने घायलों को 108 एंबुलैंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया वहीं घटना के दौरान सड़क के दोनों ओर जाम लग गया जिसे बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलवाया। गौरतलब है कि इस रोड पर बेलगाम दौड़ते ट्रकों की वजह से कोई ना कोई हादसा होता ही रहता है, लेकिन पुलिस की ओर से इन ट्रकों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed