{"_id":"592d17b34f1c1bb349bdba11","slug":"howitzer-trial-delaying-due-to-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Howitzer trial: टल गया अमेरिकन तोप का परीक्षण, सेना पहुंची हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Howitzer trial: टल गया अमेरिकन तोप का परीक्षण, सेना पहुंची हाईकोर्ट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 30 May 2017 12:34 PM IST
विज्ञापन
हॉवित्जर तोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना 30 वर्ष से नई तोप अपने बेड़े में सम्मलित होने का इंतजार कर रहीं है। अमेरिकन तोप हॉवित्जर को सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद इस तोप को अंतिम परीक्षण के लिए जैसलमेर के पोकरण लाया गया हैं। लेकिन जिस जमीन पर परीक्षण होना है उस पर विवाद हो गया है। इसलिए हॉवित्जर का परीक्षण अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है। जानकारी के अनुसार विवाद भारतीय सेना और भदरिया मंदिर सेवा समिति के 1.10 लाख बीघा को लेकर है।
विज्ञापन
इस जमीन पर हॉवित्जर के परीक्षण की बात सामने आई तो समिति ने इस पर विरोध दर्ज कराते हुए जिला कलेक्टर से दखल की मांग की है। वहीं दूसरी ओर सेना ने इस विवादित जमीन के मामले को लेकर हाईकोर्ट पहुंच गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व जमीन को लेकर फैसला मंदिर समिति के हक में आ चुका है। मंदिर समिति के अनुसार यह चारागाह भूमि है और सेना यहां परीक्षण करना चाहती है। विवाद के चलते एम777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर तोपों का परीक्षण टल गया है।
विज्ञापन
उम्मीद की जा रही है कि अब परीक्षण जून के दूसरे सप्ताह से ही प्रारंभ होंगे। जानकारी के अनुसार सेना करीब डेढ माह तक इन तोपों का परीक्षण भारत में तैयार गोलों से करेगी। फिलहाल अमेरिका की बीएई कंपनी से दो तोपें भारत लायी गई। अगले वर्ष नवंबर तक तीन और तोपें भारत आने की उम्मीद है। भारत कुल 145 हॉवित्जर तोपें खरीद रहा है। जिसमें 25 तोपें अमेरिका से लायी जाएंगी। जबकि 120 तोपें बीएई भारत में ही महिंद्रा कंपनी के साथ मिलकर तैयार करेगी।
विज्ञापन