फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   honeypreet admits she took shelter in rajasthan

हनीप्रीत ने यहां अपने भाई के ससुराल में डाला था डेरा, फिर इस कस्बे में पहुंची

Tue, 03 Oct 2017 01:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
honeypreet admits she took shelter in rajasthan
हनीप्रीत इंसां - फोटो : SELF
पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय से गायब रही बाबा राम रहीम की मुंहबोली बेटी हनीप्रीत ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह एक महीने तक कहां-कहां रही। सबसे पहले तो हनीप्रीत ने नेपाल भागकर जाने वाली खबरों का खंडन करते हुए कहा कि वह नेपाल नहीं गई थी, लेकिन उसने राजस्थान, हरियाण और दिल्ली में शरण जरुर ली थी।
विज्ञापन


बताया गया है कि इस दौरान ही 27 व 28 अगस्त को हनीप्रीत राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में अपने भाई के ससुराल में रही थी, लेकिन 29 अगस्त को जब हरियाणा पुलिस हनुमानगढ़ पहुंची तब तक हनीप्रीत वहां से निकल चुकी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को हनीप्रीत को हनुमानगढ़ के ही नजदीक के कस्बे संगरिया में देखा गया था, जहां वह राम रहीम के किसी भक्त के यहां ठहरी थी। माना जा रहा है कि हनीप्रीत खुद सरेंडर करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब सीसीटीवी में कैद हो गई बुर्के वाली महिला

honeypreet admits she took shelter in rajasthan
हनीप्रीत
इससे पहले हनीप्रीत को राजस्थान में कई जगह देखे जाने की खूब बातें चली थीं। पिछले दिनो कभी तो उसे सरहदी जिले बाड़मेर में उसके मोबाइल के एक्टिव होने व देखे जाने की खबरें आई, तो कभी उदयपुर के किसी शॉपिंग मॉल में खरीदारी करते हुए उसे देखा गया। हालांकि ऐसी सूचनाएं मिलने के बाद पुलिस ने भी उन चिन्हित जगहों पर छापे मारे मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

हाल में दिल्ली में एक वकील के घर में एक बुर्के पहने एक महिला को जाते व निकलते हुए देखा गया, जिसे हनीप्रीत बताया गया। इस वकील ने ही हनीप्रीत की जमानत अर्जी अदालत में दायर की थी। वकील के घर के आस-पास लगे सीसीटीवी में ये बुर्के वाली महिल कैद हो गई थी।

इसके बाद हनीप्रीत के दिल्ली में ही कहीं छिपे होने की बात वकील ने अदालत को बताई थी। वकील ने ठिकाना इसलिए यह कहते हुए नहीं बताया कि हनीप्रीत की जान को खतरा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed