फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Home Minister paid for parking

कार पार्किंग करने गए होम मिनिस्टर की पर्ची कटी

Mon, 03 Apr 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Apr 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
Home Minister paid for parking
उदयपुर शहर के बापू बाजार में गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया कार पार्क करने के लिए पार्किंग तक पहुंचे। यहां उन्होंने जब गाड़ी पार्क की तो पार्किंग शुल्क लेने के लिए कर्मचारी आ गया और पर्ची काट दी। मंत्री जी ने भी पैसे दिए।  
विज्ञापन


दरअसल, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया रविवार को बापू बाजार में तैयार अत्याधुनिक पार्किंग स्थल का उद्घाटन करने आए थे। इसका उद्घाटन मंत्री ने अपनी कार पार्क कर पार्किंग शुल्क की पहली पर्ची कटवाकर किया। स्वायत्त शासन विभाग एवं नगर निगम के साझे में रिडकोर द्वारा निर्मित इस पार्किंग पर 14 करोड़ 37 लाख रुपए का खर्च आया है। 
विज्ञापन


इसमें 10 करोड़ रुपए राज्य सरकार और शेष राशि नगर निगम ने वहन की है। अत्याधुनिक पार्किंग में अल्ट्रोसोनिक सेंसर्स, मास्टर कंट्रोलर, आॅटोमेटिक डिस्पेंसर मशीन, 16 सीसीटीवी कैमरा, स्वचालित बूम कैरियर, एलईडी इंडीकेटर्स, फायर फाइटिंग व वेंटिलेशन सिस्टम सहित लिफ्ट सुविधा भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अण्डरग्राउण्ड में 84 चौपहिया व 96 दोपहिया और छत पर 66 चौपहिया तथा 154 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। दोपहिया वाहनों के लिए पहले तीन घंटे तक 15 रुपए तथा उसके बाद के तीन घंटे तक 30 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। चौपहिया वाहनों के लिए पहले तीन घंटे के 30 रुपए तथा बाद के तीन घंटे के लिए 60 रुपए तय किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed