{"_id":"5a0ade9b4f1c1bf2538bcc24","slug":"home-minister-gave-statement-about-ban-on-padmavati-row","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पद्मावती' बवालः फिल्म पर रोक लगाना हमारा काम नहीं - गृहमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पद्मावती' बवालः फिल्म पर रोक लगाना हमारा काम नहीं - गृहमंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 14 Nov 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
padmavati poster
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' को लेकर मॉल में हुई तोड़-फोड़ के बाद गृहमंत्री ने कहा है कि फिल्म पर रोक लगाना हमारा काम नहीं है।
राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन कानून हाथ में लेने का अधिकारी किसी को नहीं। कोटा में हुए हंगामे को लेकर कटारिया ने कहा कि अगर को अपना विरोध कर रहे हैं, तब तक वे डंडा तो नहीं चला सकते। जब उन्होंने कानून तोड़ा तो कानून ने अपना काम किया और 8 को गिरफ्तार किया है।
कटारिया ने कहा कि समझने वाली बात ये है कि अब तक इस फिल्म को सेंसर बोर्ड से परमिशन नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फिल्म पर रोक लगाने के लिए दायर की गई याचिका को खारिज कर दिया है, तो हम अभी कुछ नहीं कर सकते।

कमेटी बनाना भी हमारा काम नहीं
गुलाबचंद कटारिया
कटारिया ने जनता से कहा कि अगर आप विरोध जाहिर करेंगे, तो लोकतांत्रित तरीके से करें। यदि आप कानून तोड़ेंगे तो हमें भी अपनी ड्यूटी करनी पड़ेगी। कानून व्यवस्था को संभालना पड़ेगा। एक कमेटी बनाने के सवाल पर कटारिया ने कहा कि कमेटी हमारे विभाग का काम नहीं है, इस विषय के लिए आर्ट एंड कल्चर विभाग अधिकृत है, उसे भेज दिया है।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के फिल्म पद्मावती की कहानी को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है। फिल्म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही है।
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली के फिल्म पद्मावती की कहानी को लेकर विरोध प्रदर्शन का सिलसिला चल रहा है। फिल्म में पद्मावती का किरदार दीपिका पादुकोण निभा रही है।