{"_id":"5958f0dd4f1c1b3c238b47ab","slug":"highway-jam-know-why","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा जब सिर चढ़कर बोला तो घंटेभर जाम हो गया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा जब सिर चढ़कर बोला तो घंटेभर जाम हो गया हाईवे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 02 Jul 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
हंगामा करता शराबी युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा चाहे कैसा भी हो, जब सिर चढ़कर बोलता है तो सेहत नशा करने वाले की खराब होती है परेशानी दूसरों को। ऐसे ही आज एक शराबी ने करीब एक घंटे तक हाईवे को जाम कर दिया।
घटना उदयपुर के खेरवाड़ के पास की है जहां आज एक शराबी युवक ने उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर इतना उत्पात मचाया कि करीब एक घंटा हाईवे जाम रहा। बारिश के दौरान नशे मे धुत युवक हाईवे के बीचों-बीच खड़ा हो गया। इसके चलते हाईवे पर जाम लग गया। जैसे ही वाहन चालक आगे बढ़ने की कोशिश करता शराबी युवक उसी वाहन के आगे खड़ा हो जाता। इस युवक ने जीप और ट्रक चालकों को रोक-रोक कर छेड़ा और हंगामा किया। जाम लगता देख कुछ लोगों ने इस शराबी युवक को हटाना चाहा, लेकिन उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आखिर में परेशान होकर लोगों ने इसकी सूचना खेरवाड़ा थाने में दी। इसके बाद जाकर पुलिस वहां पहुंची और शराबी युवक को पकड़कर थाने ले गई।