फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   heavy rain in rajasthan Today rain alert in these districts

Rajasthan Rain Alert: 'धोरों की धरती' में फिर बरस रहे बदरा, आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Sun, 21 Aug 2022 09:55 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 09:55 AM IST
सार

राजस्थान के कुछ जिलों में अगले चार दिन तक भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है। फिलहाल, बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
heavy rain in rajasthan Today rain alert in these districts
राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड और उड़ीसा तट पर बने डीप डिप्रेशन (अत्यंत कम दबाव का क्षेत्र) के असर से राजस्थान में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक, यह सिस्टम अगले 24 घंटे में कमजोर होकर मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन


इसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में अगले चार दिन भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश भी हो सकती है। सिस्टम के असर से शनिवार से बारिश का दौर शुरू हो गया। धौलपुर में 33.5, अलवर में 6 और जैसलमेर में 3.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


इन जिलों में अलर्ट जारी:

  • 21 अगस्त: करौली, सवाईमाधोपुर, बारां, झालावाड़, कोटा और बूंदी में अति भारी बारिश के आसार। इन स्थानों पर 115-205 मिमी तक बारिश हो सकती है।
  • धौलपुर, भरतपुर, अलवर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा में भारी बारिश (65 से 115 मिमी) तक होने की संभावना।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 22 अगस्त: बारां, कोटा, बूंदी, सवाईमाधोपुर, करौली, धौलपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, प्रतापगढ़ और डूूंगरपुर में अति भारी बारिश।
  • झालावाड़ और बांसवाड़ा में अत्यधिक भारी बारिश (205 मिमी से अधिक) हो सकती है।
  • भरतपुर, अलवर, जयपुर, सीकर, झुूंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली और सिरोही में भारी बारिश की संभावना।
  • 23 अगस्त: जोधपुर, पाली, राजसमंद, सिरोही, जालोर और बाड़मेर में अति भारी बारिश।
  • झालावाड़, कोटा, बूंदी, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूूंगरपुर, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर, नागौर, बीकानेर और जसैलमेर में भारी बारिश होने की संभावना।
  • 24 अगस्त: सिरोही, जालोर, पाली, बाड़मेर, जोधपुर और जैसलमेर में भारी बारिश की संभावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed