{"_id":"5a0599294f1c1bf3538bc55a","slug":"hearing-on-asaram-in-court-in-jodhpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम के चेहरे पर थी मुस्कान, लेकिन कुछ बोला नहीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम के चेहरे पर थी मुस्कान, लेकिन कुछ बोला नहीं...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
आसाराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग के साथ यौन दुराचार के मामले में फंसे आसाराम के मामले में बचाव पक्ष की अंतिम बहस आज भी जारी रही।
आसाराम की ओर से अधिवक्ता सज्जनराज सुराणा ने बहस करते हुए अभियोजन पक्ष के दो गवाह, जो कि छिन्दवाड के स्कूल प्रिसिंपल व वार्डन हैं। उनसे सम्बंधित बयानों को बताते हुए कहा कि कहीं पर भी भूत प्रेत के साये जैसी बात नहीं थी, लेकिन अभियोजन की कहानी में भूत प्रेत का साया बताया गया जिसके उपचार के लिए वे जोधपुर आये थे। एफआईआर में भी यह बात नहीं थी। 164 के बयानों में भी ऐसा कुछ नहीं था पूरी कहानी ही मैनेज है।
आसाराम को भी सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश किया तो चेहरे पर मुस्कान जरूर थी, लेकिन बोला कुछ नहीं। अब मामले में आगे की अंतिम बहस 16 नवम्बर को होगी। वहीं आसाराम के खिलाफ आईटी एक्ट के मामले में आज अपर महानगर मजिस्ट्रेट संख्या तीन मदनसिंह चौधरी के समक्ष सुनवाई होनी थी, लेकिन उनके अवकाश के चलते सुनवाई को टाल दिया गया। अब आईटी एक्ट के मामले में 24 नवम्बर को सुनवाई होगी।