फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   haryana police sources confirm that honeypreet in nepal

हुलिया बदल बदलकर नेपाल में टैक्सी में घूम रही राम रहीम की हनीप्रीत

Tue, 19 Sep 2017 03:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 19 Sep 2017 03:28 PM IST
विज्ञापन
haryana police sources confirm that honeypreet in nepal
हनीप्रीत, राम रहीम, लुक आउट नोटिस - फोटो : self
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की राजदार हनीप्रीत को काठमांडू से करीब 60 किलोमीटर दूर देखा गया है। राजस्थान के उदयपुर से गिरफ्तार हुए राम रहीम के करीबी प्रदीप गोयल ने जानकारी दी थी कि हनीप्रीत नेपाल भाग गई है। 
विज्ञापन


जिसके बाद हरियाणा पुलिस को अपने सूत्रों से यह जानकारी हासिल हुई है कि हनीप्रीत को नेपाल में देखा गया है। हनीप्रीत की फोटो जब स्थानीय लोगों को दिखाई गई तो दो लोगों ने बताया है कि बीते दो सितंबर तक हनीप्रीत उनके नजदीक के मकान में ही थी लेकिन उसके बाद से वह गायब है।
विज्ञापन


वहीं कुछ लोगों ने हनीप्रीत को काठमांडू के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पर बुर्के में भी देखा। पुलिस के सूत्र बताते है कि हनीप्रीत ने अपना हुलिया पूरी तरह बदल लिया है। यहीं नहीं वह नेपाल में निजी कार में नहीं बल्कि टैक्सी में घूम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

haryana police sources confirm that honeypreet in nepal
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
राम—रहीम के भक्तों की संख्या में नेपाल में अच्छी खासी है। माना जा रहा है ​कि ये लोग ही हनीप्रीत की यहां छिपने में सहायता कर रहे है। 

गौरतलब है कि हनीप्रीत के नेपाल भागने की पुख्ता जानकारी  उदयपुर में सेक्टर 14, नाकोड़ा नगर से गिरफ्तार प्रदीप गोयल ने दी थी  हरियाणा पुलिस की एसआईटी और उदयपुर की स्पेशल क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए प्रदीप ने प्रारंभिक पूछताछ में यह दावा किया है कि हनीप्रीत नेपाल जा चुकी है।

इससे पहले रामरहीम को जेल तक छोड़ने के बाद हनीप्रीत छिपते-छिपाते हरियाणा से भागकर राजस्थान आ गई थी। यहां वह प्रदीप के साथ छिपकर रही और कुछ दिनों बाद भागकर वह नेपाल चली गई।
 

haryana police sources confirm that honeypreet in nepal
प्रियंका तनेजा ऐसे बनी राम रहीम की हनीप्रीत
लेकिन इस बात का खुलासा नहीं हो सका कि हनीप्रीत नेपाल अकेली गई या कोई और भी उसके साथ है। उसकी मदद किसने की और वह किस तरह नेपाल गई। इन सभी सवालों और प्रदीप के बयानों की पुष्टि करने में पुलिस टीम जुट गई है।

उदयपुर पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रदीप गोयल मूल रुप से हरियाणा का था। व्यवसाय के सिलसिले में वह हरियाणा से उदयपुर आकर परिवार के साथ रहने लगा था। सेक्टर 14, नाकोड़ा नगर स्थित मकान में करीब ढाई साल से रह रहा था। यहां उसकी पत्नी व एक बेटी रहती थी, लेकिन अब यहां ताला लगा हुआ नजर आता है। प्रदीप का परिवार आसपास के लोगों से कम ही संपर्क रखता था। 

जानकारी के अनुसार प्रदीप के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त किया है। जिसमें राम रहीम और हनीप्रीत से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। 

उल्लेखनीय है कि यौन शोषण मामले में राम रहीम को सीबीआई कोर्ट से 20 साल की सजा होने के बाद हरियाणा के सिरसा, पंचकुला और अन्य राज्यों में उपद्रव हुआ था। जिसमें करीब 30 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी। इससे पहले राम रहीम के समर्थन में उसके समर्थकों से भरी कई बसें राजस्थान से भी गई थी। इनमें झाड़ोल, उदयपुर की बसें भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed