{"_id":"593f69e61126f411168b4e90","slug":"hardik-patel-warn-shivraj-singh-chauhan-at-farmer-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक की शिवराज को चेतावनी, मंदसौर के लिए रवाना हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्दिक की शिवराज को चेतावनी, मंदसौर के लिए रवाना हुए
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 10:04 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक पटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में किसान आंदोलन की आग थोड़ी ठण्डी हुई है। लेकिन आंदोलन को लेकर हो रही राजनीति उसे वापस भड़का सकती है। गुजरात पटेल आरक्षण आंदोलन के संयोजक हार्दिक पटेल मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर से मंदसौर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार के उन्हें यहां नहीं आने देने की चेतावनी के बाद भी हार्दिक मंदसौर में मारे गए किसानों के परिवारजनों से मिलने के लिए वहां जा रहें हैं। हालांकि जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश पुलिस उन्हें नीमच में ही गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
इससे पूर्व हार्दिक पटेल ने सोमवार देर रात्रि तक उदयपुर के नामरी गांव में किसानों को सम्बोधित करते हुए मप्र के मुख्यमंत्री को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अगर आंदोलन की कमान मैं हाथ में ले लूं तो शिवराज सिंह को राज छोड़ना पड़ जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हार्दिक पटेल पर मप्र में किसान आंदोलन को भड़काने के आरोप लगे है। वहीं दूसरी और उदयपुर में उन्हें किसानों को सम्बोधित करने की अनुमति नहीं थी लेकिन फिर भी हार्दिक किसान सम्मेलन में जमकर मप्र सरकार पर बरसे।