{"_id":"59ab86a04f1c1b0d278b4fa2","slug":"hair-cut-of-a-woman-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखारी आए और उसके बाद महिला की कट गई चोटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिखारी आए और उसके बाद महिला की कट गई चोटी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
चोटी कटवा ने एक और महिला का अपना निशाना बनाया है। चोटी कटने के बाद महिला बेहोश हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। चोटी कटने की इस कथित घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल हो गया।
मामला राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का है। भीलवाड़ा के बिजौलिया कस्बे के केसरगंज मोहल्ले में शनिवार शाम को राधा नामक महिला की चोटी कट गई। महिला के परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम वह घर में चारपाई बिछा रही थी, इसी दौरान उसकी चोटी कट गई।
चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद महिला को माताजी के मंदिर ले गए।
परिजनों का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई उस दौरान दो युवक भीख मांगने आए थें। आशंका जताई जा रही है कि उन दोनों युवकों ने ही घटना को अंजाम दिया। परिजनों ने पुलिस में अभी किसी तरह का मामला दर्ज नहीं करवाया है।