फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gujarat assembly election will decide the fate of two big leader

गुजरात चुनाव तय करेंगे यहां के दो दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य, जानें कौन हैं ये...

Sat, 21 Oct 2017 01:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 21 Oct 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
Gujarat assembly election will decide the fate of two big leader
फाइल फोटो।
इस वर्ष के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से कई दिग्गजों का भविष्य तय कर सकते हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस और भाजपा ने अपने दो प्रमुख सिपहसालार को गुजरात चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने जहां राज्यसभा सांसद और अमित शाह के करीबी भूपेन्द्र यादव को पार्टी का चुनाव प्रभारी बनाया है।

वहीं कांग्रेस ने गांधी परिवार के करीबी और राजस्थान के दो बार मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। यादव और गहलोत दोनों की राजनीतिक कुशलता उनका आगामी वर्ष होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भविष्य तय करेगी।
विज्ञापन

अनुभवी नेता है दोनों

Gujarat assembly election will decide the fate of two big leader
bhupendra yadav - फोटो : PTI
जहां अशोक गहलोत का सबंध जोधपुर से है वहीं भूपेन्द्र यादव की जन्मस्थली अजमेर है। गुजरात चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के लिए भी काफी मायने रखते है, इसलिए प्रभारी नेताओं पर राजनीतिक पंडितों की निगाहें हैं।

हालांकि अशोक गहलोत जहां पंजाब विधानसभा चुनाव और अहमद पटेल की राज्यसभा जीत में अपनी राजनीतिक दक्षता का नमूना दिखा चुके हैं। वहीं भूपेन्द्र यादव उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की विशाल जीत के सूत्रधार रहे हैं।

पिछले चुनाव में भी राजस्थानियों पर था दांव

Gujarat assembly election will decide the fate of two big leader
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत और भूपेंद्र सिंह यादव, दोनों ही नेता अपनी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव है। गुजरात चुनाव की जीत राजस्थान में राजनीतिक समीकरण अवश्य बदलेगी ऐसा राजीतिक दिग्गजों का कहना है।

गौरतलब है अंतिम गुजरात विधानसभा चुनाव में भी दोनों पार्टियों ने दो राज​स्थानियों को ही प्रभारी नियुक्त ​किया था। जहां भाजपा ने ओम प्रकाश माथुर को प्रभारी बनाया था वहीं कांग्रेस के पार्टी प्रभारी डॉ. सीपी जोशी थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed