{"_id":"5954f7954f1c1bb3328b4cd2","slug":"gst-continues-to-protest-across-the-state-tomorrow-market-will-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेशभर में जीएसटी का विरोध जारी, कल बाजार रहेंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेशभर में जीएसटी का विरोध जारी, कल बाजार रहेंगे बंद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:20 PM IST
विज्ञापन
अलवर में सदबुद्धि यज्ञ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेशभर में जीएसटी को लेकर व्यापारियों की ओर से विरोध प्रदर्शन और धरना जारी है। यहां तक कि कई जगह तो व्यापारियों ने बाजार बंद का आह्वान किया है।
ताजा मामला राजस्थान से जुड़ा है जहां आज अलवर कपड़ा व्यापारी संघ की ओर से जीएसटी विरोध कार्यक्रम के तहत व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां तीन दिन से जारी इस कार्यक्रम के तहत कपड़ा व्यापारियों ने होप सर्कस पर एकत्रित होकर सरकार के लिए सदबुद्धि यज्ञ किया। कपड़ा व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष महेश मेठी ने कहा कि 3 दिन से चल रही इस हड़ताल में 20 करोड़ रुपए रोजाना का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। संयुक्त व्यापार महासंघ की ओर से शुक्रवार को भारत बंद को पूर्ण समर्थन देने की बात कही है।
भरतपुर के कामा में भी जीएसटी की विसंगतियों के विरोध में कपड़ा व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी। व्यापारियों ने यहां लाल दरवाजा पर सदबुद्धि यज्ञ किया। यहां पहाड़ी तहसील में भी कल अनाज मंडी के व्यापारी अपनी दुकानें बंद रखेंगे। व्यापारी राममोहन खंडेलवाल ने बताया कि जीएसटी की विसंगतियों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया जाएगा।
उधर, उदयपुर में भी व्यापारियों ने अपना विरोध तेज कर दिया है। यहां कल उदयपुर बंद रखने का आह्वान व्यापारियों ने किया है। व्यापारियों द्वारा बाजार बंद रखने का चैम्बर आॅफ कॉमर्स ने भी समर्थन किया है।