{"_id":"590c48d84f1c1b7401443028","slug":"girls-engaged-in-flesh-trade-will-be-a-part-of-mass-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के दलदल से निकल 'घर की लक्ष्मी' बनेंगी ये बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देह व्यापार के दलदल से निकल 'घर की लक्ष्मी' बनेंगी ये बेटियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 06 May 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
indian weddings
जो कभी जबरन देह व्यापार के दलदल में धकेली गईं, वो अब किसी के घर की लक्ष्मी बनेंगी। फिल्मी सी लगने वाली ये कहानी बूंदी में शनिवार को सच होने जा रही है। बूंदी में 15 कन्याओं को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए उनका सामूहिक विवाह किया जा रहा है।
शादी के लिए प्रशासन से लेकर पुलिस और सामाजिक संगठन सभी तैयारियों में जुटे हैं। दरअसल, अलग-अलग जगहों से लाई गई इन कन्याओं के जीवन में खुशियां भरने के लिए प्रशासन की ओर से एक अनूठी पहल की गई। बूंदी व सवाई माधोपुर और आसपास के इलाकों में देह व्यापार में लिप्त इन कन्याओं का रेस्क्यू अलग-अलग समय पर किया गया था। इन्हें कोटा के महिला सदन में रखा गया। वहां इनकी काउंसलिंग भी की गई। जिसमें सामने आया कि ये जबरन देहव्यापार व अन्य गतिविधियों में फंसाई गई थी।
बूंदी से करीब 10 किमी दूर राम नगर में शनिवार को यह विवाह होगा। विवाह स्थल पर शादी की रस्में और गीत एक दिन पहले से ही शुरू हो गए हैं। अपनी तरह की इस अनूठी पहल की चर्चा जमकर हो रही हैं।