{"_id":"6421163ec1e90a9dc802a954","slug":"gehlot-said-bjp-is-provoking-the-community-congress-has-given-a-lot-to-obcs-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: गहलोत बोले- बीजेपी कम्युनिटी को भड़का रही, कांग्रेस ने ओबीसी को बहुत कुछ दिया, मैं और बघेल उदाहरण हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: गहलोत बोले- बीजेपी कम्युनिटी को भड़का रही, कांग्रेस ने ओबीसी को बहुत कुछ दिया, मैं और बघेल उदाहरण हैं
Mon, 27 Mar 2023 01:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:42 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीरव मोदी और ललित मोदी पर राहुल गांधी के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि क्या 'नीरव मोदी और ललित मोदी ओबीसी हैं? उन्होंने कहा कि बीजेपी एक कम्युनिटी को भड़का रही, जबकि कांग्रेस ने ओबीसी को बहुत कुछ दिया है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम अशोक गहलोत ने कहा राजस्थान में मैं अपनी कम्युनिटी माली-सैनी समाज से अकेला विधायक हूं। मुझे कांग्रेस पार्टी ने तीन बार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी ओबीसी से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों राज्यों के मौजूदा सीएम ओबीसी के हैं, लेकिन बीजेपी ओबीसी समाज को भड़काने के लिए नीरव मोदी और ललित मोदी पर लगे आरोपों को हथियार बना रही है। क्या वो ओबीसी हैं ?
विज्ञापन
दिल्ली दौरे पर गहलोत ने कांग्रेस के सत्याग्रह दौरान मंच से राहुल गांधी के मानहानि वाले मामले का जिक्र करते हुए उसे साल 2017 के गुजरात चुनावों में पीएम मोदी को 'नीच' कहने वाली घटना से जोड़ा। गहलोत ने कहा कि 'नीच' कहने वाले बयान को बीजेपी ने प्ले कार्ड के तौर पर तब चुनाव में इस्तेमाल किया था। गहलोत ने सत्याग्रह के दौरान प्रियंका गांधी का ध्यान अपने भाषण की तरफ भी दिलाया, जिसकी सियासी गलियारों में चर्चाएं हैं। गहलोत ने कहा राहुल गांधी देश की आवाज हैं। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में जो सवाल उठाए उसका जवाब बीजेपी नहीं दे पा रही है। संसद में पीएम और अडानी के संबंधों पर सवाल खड़े किए, जो उसका जवाब केंद्र सरकार नहीं देना चाहती है। इसलिए मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए षड़यंत्र किया गया है।
अब बीजेपी वाले ओबीसी के अपमान का मुद्दा बनाकर लाए-गहलोत
गहलोत ने प्रियंका गांधी को बीजेपी के गुजरात चुनाव के दौरान हुए प्रयोग की बात सुनने को पार्टी के मंच से कहा। गहलोत ने कहा कि अब बीजेपी वाले ओबीसी के अपमान का मुद्दा बनाकर लाए हैं। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में जब राहुल गांधी कैंपेन कर रहे थे, तब वहां नरेंद्र मोदी ने यह प्रयोग किया था। मोदी ने उस वक्त कहा था- मैं ओबीसी का हूं इसलिए मुझे 'नीच' कहा गया। बीजेपी गुजरात चुनाव में हार रही थी, तो आखिरी हथियार के रूप में मोदी ने कहा कि मुझे कांग्रेस नेता ने 'नीच' कह दिया। देखो भाइयों और बहनों मैं नीच हूं क्या? ओबीसी का हूं इसलिए 'नीच' कहा। गुजरात चुनाव में गेम पलटने के लिए मोदी ने क्या-क्या बातें नहीं बोली थीं। यही भ्रम अब जेपी नड्डा को भी हुआ है।
देश के भगोड़े नीरव मोदी-ललित मोदी ओबीसी हैं क्या?
सीएम गहलोत ने कहा है कि बीजेपी ने तय किया है कि आगामी 6 अप्रैल से ये लोग ओबीसी के बीच अभियान चलाएंगे। बीजेपी के लोग अभियान में ये मुद्दा बनाएंगे कि ओबीसी की बेइज्जती कर दी। जो लोग देश छोड़कर भागे हैं, क्या वे ओबीसी हैं? नीरव मोदी, ललित मोदी क्या ओबीसी के हैं? मैं पूछना चाहता हूं कि आप नीरव मोदी, ललित मोदी को क्यों बचा रहे हैं? जो प्ले कार्ड 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने खेला था, वही दोबारा खेलना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद से ओबीसी, एससी, एसटी को बहुत कुछ दिया है।
आजादी के वक्त से ही कांग्रेस वंचित-गरीब के साथ रही है। राजीव गांधी पीएम बनते ही आदिवासियों के बीच गए थे। यह बताने के लिए कि उनकी पार्टी सबसे गरीब आदमी के लिए काम करती है। बीजेपी के लोग किस मुंह से ओबीसी की बात कर रहे हैं। ओबीसी को भड़काने के लिए ऐसी बातें की जा रही हैं, क्योंकि कर्नाटक में चुनाव आ रहे हैं। ये लोग खतरनाक हैं, जिनका लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। ये फासिस्ट लोग हैं। जिन्होंने राज करने के लिए केवल लोकतंत्र का मुखौटा पहन रखा है। गहलोत बोले-आज जो लोग मीर जाफर कहते हैं। उसकी बिरादरी के तो ये लोग हैं। जिन्होंने आजादी की जंग में अपनी उंगली भी नहीं कटाई। अंग्रेजों की मुखबिरी की, वो आज सत्ता में आए हैं। देश को लोकतंत्र किसने दिया? कांग्रेस ने जनता को माई-बाप माना और कांग्रेस ने ही संविधान बनाया। देश में लोकतंत्र कायम रखा, मोदी जी को यह नहीं भूलना चाहिए।