{"_id":"6426850bccb44840ba0ceb16","slug":"gehlot-government-transferred-five-ips-before-rajasthan-elections-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan election: पुलिस विभाग में फिर फेरबदल, गहलोत सरकार ने पांच आईपीएस किए इधर-उधर, देखें कौन कहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan election: पुलिस विभाग में फिर फेरबदल, गहलोत सरकार ने पांच आईपीएस किए इधर-उधर, देखें कौन कहां
Fri, 31 Mar 2023 01:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:22 PM IST
सार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। गहलोत सरकार ने पांच अफसर इधर-उधर किए।
विज्ञापन
राजस्थान में आईपीएस के तबादले
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गहलोत सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले सरकार का अधिकारियों के फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार गहलोत सरकार ने पांच आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। राज्य कार्मिक विभाग की तरफ से जारी आदेश में ये जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस सुनील दत्त को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, नियम, राजस्थान, पुलिस मुख्यालय, जयपुर भेजा गया है। वहीं, डॉक्टर प्रशाखा माथुर को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, पुलिस मुख्यालय ट्रांसफर गया है। विकास कुमार को महानिरीक्षक पुलिस, आरएसी जयपुर भेजा गया है। ओमप्रकाश को उप महानिरीक्षक पुलिस, सुरक्षा जयपुर तबादला किया गया है, जबकि जगदीश चंद्र शर्मा को उपमहानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी सीबी जयपुर लगाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि राजस्थान में चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले की यह दूसरी सूची जारी हुई है। इससे पहले भी गहलोत सरकार ने 13 फरवरी को अफसरों के तबादले की एक सूची जारी की थी। इसमें 75 अफसरों के तबादले किए गए थे। चुनावी साल में सरकार की ओर से लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं।