{"_id":"5965ff1a4f1c1b744e8b4616","slug":"gehlot-comment-on-gst","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गहलोत बोले, बगैर तैयारी के लोगों पर थोपा GST ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत बोले, बगैर तैयारी के लोगों पर थोपा GST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 12 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्र्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि जीएसटी में टैक्स की दर में भारी वृद्धि कर आनन-फानन में लागू कर दिया गया है। केन्द्र सरकार अपनी विफलताओं से लोगों का ध्यान हटाने के लिए जगह-जगह छापे मार रही है। देश में असमंजस का माहौल है। व्यापारी से लेकर किसान तक सभी परेशान है।
आज सुबह जोधपुर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि जीएसटी को लेकर पूरे देश में असमंजस है। कांग्रेस ने इसका समर्थन इसी शर्त पर किया था कि टैक्स की दर 18 फीसदी रखी जाएगी, लेकिन सरकार ने इसे बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने बगैर किसी तैयारी के जीएसटी को थोप दिया। लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या करना है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार कपड़े पर टैक्स लगाया जा रहा है।

एनकाउंटर पर करवा लें सीबीआई जांच
अशोक गहलोत
गहलोत ने राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आमजन की किसी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने वादा किया था कि उपज के लागत मूल्य में मुनाफा जोड़कर किसानों की उपज की खरीद होगी, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। बड़ी संख्या में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्ज माफी के वादे से भी सरकार मुकर गई। मनमोहन सिंह सरकार ने पूरे देश में किसानों के 72 हजार करोड़ के कर्ज माफ किए थे।
आनंदपाल के अंतिम संस्कार के बारे में गहलोत ने कहा कि चाहे किसी का शव हो उसका विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार होना चाहिए। राज्य सरकार को चाहिए कि इस मामले की जांच सीबीआई से करवा लें। राज्य सरकार को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए समाधान निकालना चाहिये। अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले की निंदा करते हुए गहलोत ने कहा कि यह कायराना हरकत है।