फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Gangaur Mata's ride with the entire Lashkar in Jaipur

Jaipur: पूरे लश्कर के साथ निकली गणगौर माता की सवारी, शिव के बिना क्यों होती है मां की पूजा, जानें परंपरा

Sat, 25 Mar 2023 08:12 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Mar 2023 08:12 AM IST
सार

गणगौर पूजन का एक अनूठा रिवाज, जहां गणगौर माता (मां पार्वती) की ईसरजी (भगवान शिव) के बिना पूजा की जाती है। कन्याओं, युवतियों और सुहागिनों का प्रसिद्ध त्योहार है।

विज्ञापन
Gangaur Mata's ride with the entire Lashkar in Jaipur
गणगौर माता की सवारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में कन्याओं, युवतियों और सुहागिनों का प्रसिद्ध त्योहार गणगौर पूजा है। इसको लेकर सभी में अच्छा खासा उत्साह रहता है। वहीं, गणगौर पूजन के पीछे अलग-अलग स्थानों पर कई रीति रिवाज हैं। ऐसा ही अनूठा रिवाज जयपुर में गणगौर पूजन में देखने को मिलता है। जहां गणगौर माता (मां पार्वती) की ईसरजी (भगवान शिव) के बिना पूजा की जाती है।

विज्ञापन


राजस्थान में आज धूमधाम से गणगौर मनाई जा रही है। जगह-जगह गणगौर मां की सवारी निकाली जा रही है। जयपुर, जोधपुर में पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया जा रहा है। इसमें सबसे खास है जयपुर में गणगौर की सवारी। जयपुर के पूर्व राजपरिवार के निवास से गणगौर माता की सवारी निकाली गई। त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजपरिवार के मुखिया पद्मनाभ सिंह ने गणगौर सवारी की अगवानी की। वहीं, जोधपुर में 2.5 करोड़ (4 किलो सोने) के गहने पहनकर गवर माता की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


माता के पीहर में होती है पूजा
पिछले 263 सालों से गणगौर माता अपने पीहर जयपुर में अकेली पूजी जा रही हैं। इस दौरान गणगौर की सवारी भी जयपुर में अकेले ही निकाली जाती है। इसके पीछे का इतिहास है। रूपनगढ़ के महाराजा सावत सिंह के समय वहां के महंत ने किशनगढ़ में सवारी निकालने के लिए ईसर-गणगौर नहीं दिए। इस पर किशनगढ़ के महाराजा बहादुर सिंह जयपुर से ईसरजी को अकेले लूट कर ले आए। तब से जयपुर में अकेले ही गणगौर की पूजा का रिवाज है, जबकि जयपुर के अलावा अन्य रियासतों में गणगौर के साथ ईसरजी की सवारी निकलती हैं। बाद में किशनगढ़ में भी ईसरजी के साथ गणगौर की स्थापना की गई। जिसके बाद से वहां भी दोनों की सवारी साथ निकाली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed