फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   funeral ceremony of sanwar lal jat to be commenced in his village gopalpura

सांवरलाल जाट की देह 'पंचतत्व में विलीन', बेटे ने दी मुखाग्नि

Thu, 10 Aug 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 06:21 PM IST
funeral ceremony of sanwar lal jat to be commenced in his village gopalpura
अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया शव - फोटो : amar ujala
किसान नेता सांवरलाल जाट का उनके पैतृक गांव गोपालपुरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जाट के अंतिम संस्कार में शामिल होने सीएम वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के आला नेता और केंद्रीय मंत्री भी शामिल रहे। जाट को उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी।


जानकारी के अनुसार राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे हैलिकॉप्टर से सीधे गोपालपुरा पहुंची और जहां उन्होनें एक स्कूल में रखे गए सांवरलाल की पार्थिव देह को श्रद्धांजलि दी।


अजमेर से सांसद और किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट ने बुधवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली थी, जिसके बाद उनका पार्थिव शरीर जयपुर लाया गया था जहां बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने उनके अंतिम दर्शन किए। 
विज्ञापन

सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता भी पहुंचे गोपालपुरा

funeral ceremony of sanwar lal jat to be commenced in his village gopalpura
सांवरलाल जाट को अंतिम विदाई देने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
अजमेर से सांसद रहे सांवरलाल जाट की अंत्योष्टि में शामिल होने आज विरोधी दल कांग्रेस के सैंकड़ो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पीसीसी चीफ सचिन पायलट समेत पीसीसी उपाध्यक्ष डॉ.रघु शर्मा के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता केकड़ी से जाट के गांव गोपालपुरा पंहुचे।

आरसीए अध्यक्ष और कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी भी जाट की अंत्योष्टि में शामिल होने आज गोपालपुरा पहुंचे। आपको बता दें की अजमेर के नसीराबाद में सांवरलाल जाट ही एक ऐसे नेता थे जहां से जीतकर उन्होनें इस क्षेत्र में भाजपा का कमल खिलाया था। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा राजपा नेता गोलमा देवी भी जाट की अंत्योष्टि में शामिल होने गोपालपुरा पहुंची। 

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed