Rajasthan: सेल्फी लेना पड़ा भारी, नाव पलटने से दो दोस्त डूबे, नाविक और अन्य ने तैरकर बचाई जान
दो दोस्त जयपुर के नेवटा बांध घूमने गए थे। इसी दौरान दोनों बीच पानी में सेल्फी लेने लगे। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया। नाविक और उसका साथी तैरकर बाहर आ गया लेकिन दोनों दोस्त डूब गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के सेज थाना इलाके में बड़ा हादसा हो गया। नेवटा बांध में शनिवार शाम सेल्फी लेने के दौरान नाव पलटने से चार युवक पानी में डूब गए। हादसे में दो दोस्त डूब गए। वहीं दो लोग तैरकर बाहर निकल कर आ गए।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिविल डिफेंस टीम ने शनिवार देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दोनों डूबे युवकों में से एक युवक का शव निकाल लिया गया है। दूसरे का सर्च ऑपरेशन जारी है। रामनगर सोडाला निवासी गौरव जसोरिया अपने दोस्त सक्षम तांबी के साथ नेवटा बांध घूमने गया था। सभी दोस्त एक नाव से घूमने निकले। नाविक के साथ एक स्थानीय युवक सुरेश गुर्जर भी नाव में सवार था। इस दौरान पानी के बीच गौरव और सक्षम सेल्फी लेने लगे। जिससे नाव का संतुलन बिगड़ गया और चारो युवक पानी में जा गिरे।
इस दौरान नाविक और गौरव पानी में तैर कर बाहर आ गए लेकिन सक्षम और सुरेश डूब गए। पानी से निकलने के बाद दोनों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया लेकिन शाम होने से शव को नहीं खोजा जा सका। रविवार सुबह सुरेश का शव बरामद किया गया। वहीं दूसरे युवक की तलाश जारी है।