{"_id":"5a03d3654f1c1b6f548bbe8f","slug":"former-royal-family-of-rajasthan-also-against-of-film-padmavati","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पद्मावती: पूर्व राजघराने एक सुर में बोले 'भंसाली ने इतिहास नहीं पढ़ा है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद्मावती: पूर्व राजघराने एक सुर में बोले 'भंसाली ने इतिहास नहीं पढ़ा है'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के खिलाफ करणी सेना और विभिन्न संगठनों के साथ कई पूर्व राजघरानों ने भी मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
राजस्थान के पूर्व छह राजघरानों ने भंसाली पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इतिहास नहीं पढ़ा है और फिल्म में रानी पद्मावती को गलत तरीके से पेश किया गया है। पूर्व राजपरिवार के सदस्यों ने सेंसर बोर्ड पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
पूर्व राजघराने मेवाड़ के महेन्द्र सिंह मेवाड़ का कहना है यदि कोई पीएम मोदी के चरित्र से जोड़कर कुछ दिखाएगा तो क्या सेंसर बोर्ड उसे पास कर देगा। वहीं जोधपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य गजसिंह के अनुसार फिल्मकारों को एतिहासिक नामों का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
राजस्थान में फिल्म रिलीज होना मुश्किल
sanjay leela bhansali padmavati
जयपुर के पूर्व राजघराने के सदस्या दीया कुमार पहले ही कह चुकी है कि इतिहास के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देंगे। इनके अतिरिक्त बीकानेर के पूर्व राजघराने के सदस्या भी फिल्म के विरोध में है।
वहीं फिल्म के निर्माण के समय से विरोध कर रही करणी सेना ने सभी सिनेमा हॉल मालिकों को पत्र लिखकर फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने का आग्रह किया है। वहीं राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भी फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने को लेकर मानस बना रहे हैं।
वहीं फिल्म के निर्माण के समय से विरोध कर रही करणी सेना ने सभी सिनेमा हॉल मालिकों को पत्र लिखकर फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने का आग्रह किया है। वहीं राजस्थान में फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर भी फिल्म को प्रदर्शित नहीं करने को लेकर मानस बना रहे हैं।