{"_id":"5a4aff7c4f1c1bfe7a8b4afb","slug":"fog-cause-of-four-death-in-rajasthan-bharatpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काल बना कोहरा, चार की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल बना कोहरा, चार की मौत, दो की हालत गंभीर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए वर्ष का आगाज हादसों के साथ हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्य इन दिनों कोहरे की चपेट में है। जिसके कारण लगातार हादसे हो रहे है। आज सुबह राजस्थान के भरतपुर में भी कोहरे ने चार लोगों की जान ले ली। जानकारी के अनुसार भरतपुर के बहज गांव में आज सुबह घने कोहरे के कारण एक पिकअप वाहन पोखर में गिर गया। जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि प्रशासन ने अभी तक मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
यातायात हो रहा है प्रभावित
फाइल फोटो।
इन सभी को स्थानीय लोगों की मदद से डीग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो लोगों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। गौरतलब है दो दिन से घने कोहरे के कारण लगातार यातायात भी प्रभावित हो रही है। एक राज्य से गुजरने वाले सभी राजमार्गों पर लंबा जाम लगा हुआ है। वहीं ट्रेन यातयात भी खासा प्रभावित है। कोहरे का असर विशेष रुप से अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है।