{"_id":"5a2d02c34f1c1b8d698c0c79","slug":"foetus-found-in-road-side-police-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदी नाली में इसे नोंच रहे थे आवारा जानवर, लोग पहुंचे तो ये हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदी नाली में इसे नोंच रहे थे आवारा जानवर, लोग पहुंचे तो ये हुआ खुलासा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 10 Dec 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों की मानसिकता के आगे बेटियों को बचाने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। आज भी एक ऐसे ही मामले ने फिर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की धारणा पर सवालिया निशान लगा दिया।
मामला राजस्थान के अजमेर जिले का है। यहां आज नागफणी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब नाली में एक भ्रूण पड़ा हुआ मिला। इसे आवारा जानवर नोंच रहे थे। ये देख स्थानीय लोगों ने तुरंत गंज थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर देखा तो पाया कि यह एक कन्या का भ्रूण है जो तीन से चार माह का है। पुलिस ने भी माना कि संभवतया कोख में लिंग जांच के बाद ही उसे फेंका गया है।
इस संबंध में मामला दर्ज कर मां-बाप की तलाश शुरू कर दी गई है। आस-पास के नर्सिंग होम का रिकाॅर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी अजमेर में फाॅयसागर रोड स्थित किरण नर्सिंग होम में महिला की कोख में पल रही कन्या को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर उसे बचा लिया गया था।