फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Fluffy youth climbed to tank

पानी की टंकी पर शराबी की नौटंकी, प्रशासन के फूले हाथ—पांव

Sun, 18 Jun 2017 02:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
Fluffy youth climbed to tank
टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के पास शाहपुरा में रविवार सुबह एक शराबी ने पानी की टंकी पर चढ़कर नौटंकी की। करीब दो घंटे चले उसके तमाशे के बाद उसे बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा। 
विज्ञापन


शाहपुरा कस्बे के उपखंड कार्यालय के सामने टंकी पर एक शराबी चढ़ गया और हंगामा मचाने लगा। कभी वह पैर लटकाकर बैठ जाता तो कभी नीचे गिरने की धमकी देता। कभी इधर—उधर टहलता और फिर गालियां बकता। इसे देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और जयपुर से रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन

उसे समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया तो वह अधिकारियों—कर्मचारियों को गालियां बकने लगा। शाहपुरा एसडीएम रवि  विजय, तहसीलदार सूर्यकांत शर्मा और थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक वह नीचे नहीं उतरा तो चार युवक उस तक जैसे—तैसे पहुुंचे और उसे समझाबुझाकर नीचे उतार। इस शराबी युवक का नाम रमजान है और वह चिमनपुरा का रहने वाला है। बाद में इस युवक को जयपुर के एसएमएस अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed