Rajasthan: सचिवालय में कार्मिक विभाग सेक्शन में लगी आग, रिकॉर्ड जलकर राख
सचिवालय में आग लगने से कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे एफएसएल टीम ने राख हो चुके दस्तावेजों के साक्ष्य एकत्रित किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में अलसुबह सचिवालय की मुख्य इमारत में स्थित कार्मिक विभाग सेक्शन में आग लग गई। दूसरी मंजिल से धुंआ निकलता देख सचिवालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दमकल विभाग को सूचना दी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आग लगने की सूचना पर कार्मिक विभाग से संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। आग लगने से अलमारियों में रखी कई महत्वपूर्ण फाइलें जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों ने कार्यालय में रखी कई महत्वपूर्ण फाइल को भी जलने से बचाया। वहीं सचिवालय के सुरक्षा अधिकारियों ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। एफएसएल टीम ने राख हो चुके दस्तावेजों के साक्ष्य एकत्रित किए।
प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। कार्मिक विभाग के जिस कार्यालय में आग लगी, वहां पर राजस्थान के तमाम ब्यूरोक्रेट्स और गजेटेड ऑफिसर्स के रिकॉर्ड को रखा जाता है। इसके अलावा अधिकारियों की पोस्टिंग और प्रमोशन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी कार्मिक विभाग के पास रहते हैं। फिलहाल, आगजनी के चलते किस तरह के दस्तावेज जले हैं और वह किस विभाग के अधिकारियों से संबंधित हैं। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।