{"_id":"617492c843e32f0e7a036181","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-bus-in-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर में एक चलती बस में लगी आग, सभी सवारी सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर में एक चलती बस में लगी आग, सभी सवारी सुरक्षित
Sun, 24 Oct 2021 04:31 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 24 Oct 2021 04:31 AM IST
सार
सबसे पहले बाइक सवार ने बस के अगले हिस्से से आग निकलता देख बस के ड्राइवर को आग लगने के बारे में बताया।
विज्ञापन
बस में लगी आग...
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक चलती बस में आग लग गई। बस में अचानक आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। बस में आग रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर चलती बस में लगी। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बस खिरणी फाटक से ट्रांसपोर्ट नगर जा रही थी, इस बस में कुल 28 यात्री सवार थे। इनमें पटवारी भर्ती परीक्षा के 20 अभ्यर्थी भी शामिल थे। सबसे पहले बाइक सवार ने बस के अगले हिस्से से आग निकलता देख बस के ड्राइवर को आग लगने के बारे में बताया।
विज्ञापन
इसके बाद बस ड्राइवर ने बस को साइड में रोक कर तुरंत सवारियों को उतारा, बस के अंदर से सभी सवारी उतरने के कुछ देर बाद ही बस में अचानक तेजी से आग लग गई और पूरी बस जलने लगी, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया डीजल टैंक तक आग नहीं पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
सड़क किनारे धू-धूकर जल रही बस को देखकर लोग हैरान थे, महज पांच मिनट में बस ने आग पकड़ ली और दस मिनट में बस पूरी तरह से जल गई। आग की भयावयता इसी से लगा सकते हैं कि ड्राइवर बस में रखे अग्निशमन यंत्र तक भी नहीं पहुंच पाया।लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से कई लोगों की जान बच गई।