फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fir lodged against motivational speaker dr-vivek bindra for hate speech against doctors

एक नामी मोटिवेशनल स्पीकर की डॉक्टरों को लेकर हेट स्पीच, एफआईआर दर्ज

Sat, 06 Jan 2018 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 06:36 PM IST
विज्ञापन
fir lodged against motivational speaker dr-vivek bindra for hate speech against doctors
डेमो इमेज
एक मोटिवेशनल स्पीकर द्वारा देशभर के डॉक्टर्स को लेकर दी गई हेट स्पीच से आहत एक डॉक्टर ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोटिवेशनल स्पीकर, कॉरपोरेट ट्रेनर एवं लेखक डॉ.विवेक बिंद्रा के खिलाफ जयपुर में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. संजीव गुप्ता ने एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में डॉ. गुप्ता ने शिकायत की है कि उन्होनें डॉ. विवेक बिंद्रा का सोशल साइट पर एक वीडियो देखा था जिसमें डॉ. बिंद्रा ने देश के सभी डॉक्टर्स को खूनी, लुटेरा जैसे आपत्तिजनक शब्द कहे हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि डॉ. बिंद्रा के वायरल हुए वीडियो में उन्होंने डॉक्टरों को सफेद कोट के खूनी लुटेरे कहा है।

डॉ.गुप्ता ने आज जयपुर के बापू नगर थाने में डॉ. बिंद्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कहा कि बिंद्रा ने इस तरह की अपमानजनक बातें अपने वीडियो में कहते हुए डॉक्टरों की पूरी कौम को बदनाम करने की कोशिश की है।
विज्ञापन

बिंद्रा के नाम के आगे 'डॉक्टर' पर भी सवाल

fir lodged against motivational speaker dr-vivek bindra for hate speech against doctors
डॉ.विवेक बिंद्रा
डॉ. संजीव गुप्ता ने मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. वि​वेक बिंद्रा के नाम के आगे डॉक्टर लगाए जाने पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि विवेक बिंद्रा अपने आगे डॉक्टर लिखते हैं, जबकि वो न तो उनके पास कोई एमबीबीएस की डिग्री है और न ही उन्होंने किसी विषय पर पीएचडी की है। वो अपने आगे डॉक्टर शब्द का फर्जी तरीके से उपयोग करके देश की आम जनता को बेवकूफ बनाकर लूट रहे हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि विवेक बिंद्रा ने समाज में जहर घोल कर शांत वातावरण को खत्म कर अशांति फैलाने व समाज को भड़काने की कोशिश की है। डॉ. गुप्ता ने पुलिस को बिंद्रा की हेट स्पीच वाली सीडी सौंपते हुए उन पर आईटी एक्ट के तहत धारा 66A, 66B, 66C, 66D, 66E व आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 500 व अन्य के तहत आपराधिक एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed