{"_id":"58f347464f1c1b1b7447075e","slug":"fir-against-former-parliamentary-secretary-govindram-meghwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ex MLA मेघवाल के खिलाफ करणी माता के अपमान का मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ex MLA मेघवाल के खिलाफ करणी माता के अपमान का मामला दर्ज
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
गोविन्दराम मेघवाल
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व संसदीय सचिव और कांग्रेस के पूर्व विधायक गोविन्दराम मेघवाल की मुसीबतें बढ़ गई है। उनके खिलाफ रविवार को देशनोक मंदिर ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने करणी माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इससे पहले शनिवार को भी उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के दो मामले बीकानेर में दर्ज हुए है।
मेघवाल पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती के मौके पर बीकानेर में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रसिद्ध करणी माता समेत हिन्दू—देवी देवताओं को लेकर अपमानजनक टिप्पणियां करने के आरोप है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वे देवी—देवताओं के खिलाफ बोल रहे है।
शनिवार को यह वीडियो के वायरल होने के बाद बीकानेर के सदर और जयनारायण व्यास थाने में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले लोगों ने दर्ज कराए। बताया जा रहा है कि रविवार को ऐसा ही एक मामला देशनोक थाने में भी दर्ज हुआ है। देशनोक में विश्व प्रसिद्ध करणी माता का मंदिर है। यहां चूहों की पूजा होती है और इस मंदिर को लेकर लेकर लोगों में गहरी आस्था है।
विज्ञापन
उधर, गोविन्दराम मेघवाल ने रविवार को कहा है कि वे करणी माता के भक्त है और उन्होंने अपने भाषण में किसी की धार्मिक भावना को आहत नहीं किया है। ये वीडियो उनके प्रतिद्धंदी वायरल कर रहे है।