{"_id":"595396be4f1c1b246f8b470d","slug":"father-and-son-dies-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को बचाने झील में कूदा, खुद भी नहीं बच सका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को बचाने झील में कूदा, खुद भी नहीं बच सका
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर की आनासागर झील में एक बार फिर आज दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाई को डूबता देखकर दूसरा भाई उसे बचाने गया तो वह भी झील में डूब गया। मृतक जयपुर के रहने वाले थे और यहां ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत के लिए आए थे।
जयपुर के हसनपुरा निवासी अतीक कुरैशी अपने चार बच्चों व अन्य परिजनों के साथ ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत के लिए आया था। जियारत के बाद सभी लोग आनासागर झील में नहाने के लिए आए थे। यहां नहाने के दौरान अचानक अतीक के भाई रशीद कुरैशी का पांव फिसल गया और वह डूबने लगा।
रशीद को डूबता देख अतीक ने भी पानी में छलांग लगा दी। अतीक और रशीद को पानी में डूबता देख स्थानीय गोताखोर भी झील में उतर गए। गोताखोरों ने अतीक को पानी से बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, रशीद का शव पानी में काफी देर बाद मिला, तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। दोनों भाइयों की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
गौरतलब है कि बीते 23 जून शुक्रवार को हैदराबाद की रहने वाली रहीमा का पैर फिसल गया था। जिसे बचाने के लिए बेटी नाजिमा ने भी छलांग लगा दी थी। इसके बाद यहां मौजूद लोगों ने मां को तो बचा लिया, लेकिन नाजिमा का नहीं बचाया जा सका था।