फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Father and son dies due to drowning

भाई को बचाने झील में कूदा, खुद भी नहीं बच सका

Wed, 28 Jun 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 28 Jun 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
Father and son dies due to drowning
अजमेर की आनासागर झील में एक बार फिर आज दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि भाई को डूबता देखकर दूसरा भाई उसे बचाने गया तो वह भी झील में डूब गया। मृतक जयपुर के रहने वाले थे और यहां ख्वाजा साहब की दरगाह में जियारत के लिए आए थे।
विज्ञापन


जयपुर के हसनपुरा निवासी अतीक कुरैशी अपने चार बच्चों व अन्य परिजनों के साथ ख्वाजा साहब की दरगाह जियारत के लिए आया था। जियारत के बाद सभी लोग आनासागर झील में नहाने के लिए आए थे। यहां नहाने के दौरान अचानक अतीक के भाई रशीद कुरैशी का पांव फिसल गया और वह डूबने लगा।
विज्ञापन


रशीद को डूबता देख अतीक ने भी पानी में छलांग लगा दी। अतीक और रशीद को पानी में डूबता देख स्थानीय गोताखोर भी झील में उतर गए। गोताखोरों ने अतीक को पानी से बाहर निकाला और जेएलएन अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रशीद का शव पानी में काफी देर बाद मिला, तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी। दोनों भाइयों की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

गौरतलब है कि बीते 23 जून शुक्रवार को हैदराबाद की रहने वाली रहीमा का पैर फिसल गया था। जिसे बचाने के लिए बेटी नाजिमा ने भी छलांग लगा दी थी। इसके बाद यहां मौजूद लोगों ने मां को तो बचा लिया, लेकिन नाजिमा का नहीं बचाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed