{"_id":"59f7203f4f1c1bee688b83a2","slug":"farmers-finished-their-strange-protest-for-land-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जमीन समाधि सत्याग्रह समाप्त, किसानों को मिली यह 'खुशखबरी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन समाधि सत्याग्रह समाप्त, किसानों को मिली यह 'खुशखबरी'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 30 Oct 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
nindar, jaipur, rajasthan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडीए की हाउसिंग स्कीम के लिए जमीन अवाप्ति का विरोध कर रहे किसानों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहा। इस मामले में राज्य सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने जिंदा समाधि सत्याग्रह समाप्त कर दिया है।
सचिवालय में आज दोपहर यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी और नींदड बचाओ युवा किसान संघर्ष समिति के बीच वार्ता हुई। इसमें तय हुआ कि सरकार दोबारा से सर्वे करवाएगी। तब तक किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं होगी।
राजस्थान की राजधानी जयपुर के नजदीक नींदड़ में हाउसिंग स्कीम के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण ने किसानों की जमीन अवाप्त की है। इसको लेकर किसान आंदोलन कर रहे है। पिछले 29 दिन से उन्होंने जमीन में जिंदा समाधि सत्याग्रह चला रखा था। इसके तहत इन्होंने दिवाली, गोवर्धन, भैया दूज जैसे सभी बड़े त्योहार समाधि स्थल पर मनाएं। इस आंदोलन में महिलाएं और उनके बच्चे भी शामिल हुए थें।

सरकार ने दिया यह आश्वासन
जयपुर, किसान
- फोटो : ANI
किसानों के बढ़ते दबाव को देखते हुए आज यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने किसानों के प्रतिनिधिमंडल से सचिवालय में वार्ता की।
जानकारी के मुताबिक किसानों की जमीन का सर्वे एक बार फिर से करवाने का आश्वासन दिया गया है। यह सर्वे एक माह में पूरा कर लिया जाएगा। उसके बाद ही जेडीए वहां आगे की कार्रवाई कर सकेगा। इस दौरान वहां मंदिर माफी की जमीन का भी सर्वे किया जाएगा।
वार्ता में नींदड बचाओ युवा किसान संघर्ष समिति के संयोजक नगेंद्र सिंह शेखावत का कहना है कि सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है।