फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Farmers celebrated Diwali with protesting by burying themselves partially in pits

एक दिवाली ऐसी भी, जमीन के अंदर समाधि बनाकर किसानों ने जलाए दीप

Fri, 20 Oct 2017 01:10 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Fri, 20 Oct 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated Diwali with protesting by burying themselves partially in pits
- फोटो : ANI

राजस्थान में भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान आंदोलन पर हैं। पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से आंदोलन कर रहे किसानों ने दिवाली पर विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।  दिवाली पर खुद को गड्ढों में आंशिक रूप से दफन कर दीप जलाते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने अपने इस प्रदर्शन को 'जमीन समाधि सत्याग्रह' का नाम दिया है।

विज्ञापन

 


बता दें कि जयपुर के नींदड़ में किसानों से आवास परियोजनाओं में जमीन देने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसका किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों को इस अधिग्रहण के खिलाफ विरोध करते हुए दो सप्ताह से अधिक समय हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 

किसानों का आरोप है कि, जयपुर विकास प्राधिकरण हाउसिंग प्रोजेक्ट बनाने के लिए उनकी जमीनें ले रहा है। प्राधिकरण किसानों की 1350 बीघा जमीन पर कॉलोनी बनाना चाहता है।


ये भी पढ़ें- फोरलेन प्रभावित सड़कों पर, न मुआवजा मिला न पुर्नवास, अब चुनावों में सुनाई देगी गूंज

किसानों ने गांधी जयंती के मौके पर इस जमीन समाधि सत्याग्रह की शुरुआत की थी। इसमें बुजुर्गों के साथ महिलाएं भी समाधि ले रही हैं। हर दिन किसान खुद को जमीन के अंदर गाड़कर विरोध करते हैं। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed