फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   falahari case alwar- victim reaches alwar for further investigation

फलाहारी बाबा मामला: पुलिस के सामने आई पीड़िता, अब खुलेंगे घटना से जुड़े कई 'राज'

Thu, 21 Sep 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 21 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
falahari case alwar- victim reaches alwar for further investigation
पूछताछ के लिए पहुंची पीड़िता - फोटो : amar ujala
फलाहारी बाबा पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली कथित पीड़िता आज अपने माता-पिता के साथ निजी वाहन से अलवर पहुंची। यहां वह बिलासपुर से सीधे पुलिस सुरक्षा में अन्वेषण भवन आई, जहां पुलिस के सामने कई बातें बताईं।
विज्ञापन


दरअसल, मामला राजस्थान के अलवर जिले के कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य उर्फ फलाहारी बाबा से जुड़ा है। बाबा पर बिलासपुर की रहने वाली युवती ने दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिसके बाद से ही बाबा अस्पताल में भर्ती है।

अब अलवर जिले के पुलिस अन्वेषण भवन में पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के नेतृत्व में टीम पीड़िता से पूछताछ कर रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब इस कई अहम खुलासे हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश के नेतृत्व में पीड़िता से करीब दो घंटे तक पूछताछ करने का जारी रही, जिसके बाद उसे सीधा मधुसूदन आश्रम ले जाया गया। आश्रम में पीड़िता से मौका स्थल की तस्दीक कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर होगी तफ्तीश

falahari case alwar- victim reaches alwar for further investigation
पीड़िता को आश्रम में पूछताछ करने के लिए लाई अलवर पुलिस - फोटो : amar ujala
सूत्रों के अनुसार पुलिस अब अपनी आगे की जांच भी यहीं से शुरू करेगी। जिसके आधार पर ही फलाहारी बाबा के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर के गायब होने को भी पुलिस ने संदेह की नजर से देखा है। हालांकि, इस पर अलवर एसपी राहुल प्रकाश का कहना है कि इसकी जांच की जाएगी। अगर किसी तरह की मामले में लीपापोती की गई है तो सच्चाई सामने होगी।

गौरतलब है कि अलवर स्थित मधुसूदन आश्रम के कौशलेंद्र प्रपन्नाचार्य उर्फ फलाहारी महाराज पर बिलासपुर छत्तीसगढ़ निवासी लॉ इंर्टन ने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। छात्रा का आरोप है कि बाबा ने उसे ​कोई नशीला पदार्थ खिलाकर छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed