फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   fake aadhar card of laden in bhilwara

आतंकी लादेन का आधार कार्ड बनवाने वाला सद्दाम गिरफ्तार

Mon, 15 May 2017 06:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 15 May 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
fake aadhar card of laden in bhilwara
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
भीलवाड़ा के मांडल थाना पुलिस ने सोमवार को आतंकी ओसामा बिन लादेन का फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले आरोपित सद्दाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


दरअसल, मांडल निवासी सद्दाम हुसैन पेश से कम्प्यूटर आॅपरेटर है और यहां लोगों के आधार एनरोलमेंट करने का काम करता है। इसका फायदा उठाकर आरोपित ने आतंकी ओसामा बिन लादेन का आधार कार्ड बनवाने के लिए यूआईडीएआई में आवेदन भी कर दिया था। गनीमत रही कि दिल्ली में यूआईडीएआई की तकनीकी टीम ने उसकी इस कारगुजारी को समय रहते पकड़ लिया। इसके बाद मांडल ब्लॉक के प्रोग्रामर संजय अलुदिया ने दिल्ली से मिले निर्देशों के बाद आरोपित सद्दाम के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। आखिरकार पुलिस को सोमवार को उसे पकड़ने में सफलता मिल गई। मांडल थानाधिकारी हरिश सांखला ने बताया कि अभी आरोपित ने इस सम्बंध में कुछ नहीं बताया कि फर्जी आधार कार्ड बनवाने के पीछे इसका क्या मकदस था। मामले में अभी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आरोपित सद्दाम हुसैन ने ओसामा बिन लादेन का फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए पते के स्थान पर पाकिस्तान लिखा। साथ ही, लादेन की धुंधली फोटो भी आधार एनरोल करने के लिए लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed