फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Extortion of 10 lakhs sought from Jaipur businessman

Rajasthan: जयपुर के व्यापारी से मांगी 10 लाख की रंगदारी, बदमाश ने धमकाया-नहीं दिया तो बच्चे को उठा लूंगा

Sun, 18 Dec 2022 11:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 18 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उसको कॉल करके बदमाश ने धमकाया कि अगर किसी को रंगदारी का बताया तो बहुत बुरा होगा। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है।

विज्ञापन
Extortion of 10 lakhs sought from Jaipur businessman
जयपुर में व्यापारी से रंगदारी की मांग - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के व्यापारी से कॉल कर 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। बदमाश ने कॉल कर व्यापारी को धमकाया कि पैसे नहीं दिए तो बहुत बुरा होगा। व्यापारी ने शनिवार शाम शिकायत दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नयाखेड़ा अम्बाबाड़ी निवासी 47 साल के व्यापारी से एक बदमाश ने फोन कर रंगदारी मांगी गई। पुलिस को व्यापारी ने बताया कि वह 14 दिसम्बर की शाम उसके मोबाइल पर एक अनजान व्यक्ति का कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे और उसके बच्चे के लिए खतरा होना बताया। व्यापारी ने कॉल काट दिया।

विज्ञापन


अगले दिन दोबारा बदमाश ने व्यापारी को कॉल किया। उसने धमकाया कि दो दिन में दस लाख नहीं दिए तो मैं तेरे बच्चे को उठा लूंगा। किसी को बताया तो बहुत बुरा होगा। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस मोबाइल नंबर को ट्रेस करने के साथ ही बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed