फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   explosives took two innocent lives

पटाखें बनाते समय लगी आग, धमाकों ने छीनीं दो मासूम जिंदगी

Wed, 04 Oct 2017 08:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
explosives took two innocent lives
मृत मासूम - फोटो : अमर उजाला
पटाखें बनाते समय बारूद ने अचानक आग पकड़ ली। इसके बाद तो पूरा धमाके मकान हिल उठा और दो मासूम जिंदगियां मौत के मुंह में समा गईं।
विज्ञापन


घटना राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खंडेला कस्बे के प्रताप रोड की है। पुलिस ने बताया कि वार्ड 14 स्थित फकीरों के मोहल्ला निवासी लियाकत के घर मे ये धमाका हुआ। इससे लियाकत की 13 साल की बेटी खुशबू और दो साल की आलिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके भाई रफीक की आठ साल की बेटी मुस्कान भी धमाके में बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार के लोग दीपावली के लिए छोटे पटाखे बना रहे थे। इस दौरान अज्ञात कारणों से बारूद में आग लग गई और ये हादसा हो गया।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक बालिकाओं के शव खंडेला के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए हैं। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed