{"_id":"5a352e5e4f1c1b0d698c242d","slug":"explanation-given-to-secretary-on-giving-no-benefit-to-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण का लाभ नहीं देने पर प्रमुख कार्मिक सचिव पेश होकर दें स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण का लाभ नहीं देने पर प्रमुख कार्मिक सचिव पेश होकर दें स्पष्टीकरण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 16 Dec 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने निशक्तजन को आरक्षण का लाभ नहीं देने पर प्रमुख कार्मिक सचिव को 18 दिसंबर को पेश होने के आदेश दिए हैं।
अदालत ने पूछा है कि निशक्तजन अधिनियम, 2016 की गाइड लाइन बनाकर इसके प्रावधानों को लागू क्यों नहीं किया। न्यायाधीश एसपी शर्मा की एकलपीठ ने यह आदेश राकेश कुमार स्वामी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए दिए।
याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता बिजली विभाग में कार्यरत है। निशक्तजन होने के बावजूद उसे निशक्तजन अधिनियम, 2016 का लाभ नहीं मिल रहा है। अधिनियम के लागू होने के बावजूद राज्य सरकार ने अधिनियम की क्रियान्विति के लिए अभी तक नियम नहीं बना है। जिसके चलते निशक्तजनों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस पर अदालत ने प्रमुख कार्मिक सचिव को पेश होकर बताने को कहा है कि अधिनियम के प्रभावी होने के बावजूद क्रियान्विति के नियम क्यों नहीं बनाए गए।