{"_id":"596b631f4f1c1b310f8b4e53","slug":"eight-year-old-child-survived-his-life-in-rajsamand","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फुट गहरे कुएं में गिरे आठ साल के मासूम की 'हिम्मत' ने बचाई जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फुट गहरे कुएं में गिरे आठ साल के मासूम की 'हिम्मत' ने बचाई जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 16 Jul 2017 06:29 PM IST
विज्ञापन
well
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ साल के घनश्याम ने मौत को मात दे दी। 50 फुट गहरे कुएं में गिरने के बाद भी उसने साहस नहीं खोया और जिंदा बच गया।
घनश्याम राजसमंद जिले के खाती खेड़ा (फियावड़ी) गांव का रहने वाला है। आज सुबह वह जब खेत में काम कर रही मां को खाना देने जा रहा था तो रास्ते में बिना मुंडेर के एक कुएं में गिर गया। उसने साहस नहीं छोड़ा। वह जैसे-तैसे कुएं में एक पत्थर तक पहुंच गया और उसे पकड़कर लटका रहा। इस दौरान वह सहायता के लिए लगातार चिल्लाता रहा।
काफी देर बाद उसकी आवाज सुनकर पास ही खेत में काम कर रही गटू बाई सुथार वहां पहुंची और उसने घनश्याम को कुएं में लटका देखा तो सन्न रह गई। उसने आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों को बुलाया। इसके बाद तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।
गांव के ही एक युवक रामलाल पुत्र कन्ना भील ने साहस दिखाया और वह रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और घनश्याम को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेसक्यू आॅपरेशन में करीब डेढ़ घंटा लग गया। इस दौरान नानेराम गमेती के इस आठ साल के इस मासूम ने पूरी हिम्मत दिखाई, जिसके कारण उसकी जान बच गई।