फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   drinking water supply block in sikar

दबंगों ने दलित बस्ती पर हमला कर पीने का पानी रोका

Tue, 02 May 2017 08:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 02 May 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
drinking water supply block in sikar
धरना - फोटो : amar ujala
सीकर के धोद तहसील के खोरी गांव में दलित बस्ती पर दबंगों के हमला करने की घटना सामने आई है। दबंगों ने बस्ती के लोगों के पीने का पानी भी बंद कर दिया। इसके विरोध में बस्ती के लोगों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय धरना देकर कलक्टर से न्याय की गुहार  लगाई है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार 24 अप्रैल को खोरी गांव की दलित बस्ती के पीने के पानी की सप्लाई कुछ लोगों ने दबंगई दिखाकर रोक दी। ग्रामीणों का आरोप है कि अगले दिन इस बारे में बात करने गए बस्ती के लोगों पर दबंगों ने हमला कर मारपीट भी की। इस सम्बंध में सदर थाना में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


लोगों का कहना है पीने के पानी की सप्लाई बंद होने के कारण दलित बस्ती में पानी का संकट खड़ा हो गया है। बस्ती के लोगों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि दबंग लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन ले रखे हैं और दलित समुदाय के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। इसके विरोध में बस्ती के लोगों ने मंगलवार को कलक्टर को ज्ञापन देकर अपनी व्यथा बताई है। ग्रामीणों व दलित शोषण मुक्ति मंच ने न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। धरना देने वाले लोगों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed