{"_id":"5916cd4d4f1c1bf2078519f5","slug":"dogs-will-be-destroyed-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर में आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी, जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर में आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी, जानिए क्यों
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 May 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में जल्द ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों पर लगाम लगाने की तैयारी की जा रही है। इसका कारण आए दिन इनकी बढ़ती संख्या और लोगों को इनसे होने वाली परेशानी है।
जानकारी के अनुसार, अजमेर शहर में आए दिन नगर निगम को आवारा कुत्तों के सम्बंध में शिकायतें मिल रही थी। लोगों का कहना था कि सड़कों पर कई बार तो ये कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ते हैं। जिसके कारण वाहन चालक इनसे बचने के लिए वाहन दौड़ाते हैं और दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं। ऐसे में इन आवारा कुत्तों से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। इसके लिए संस्था ट्री आॅफ लाइफ फाॅर एनीमल्स(टोल्फा) को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। टोल्फा संस्था एक वर्ष में डेढ़ हजार कुत्तों की बधियाकरण (नसबंदी) करने के साथ उनका वेक्सीनेशन करेगी।
सूत्रों ने बताया कि टोल्फा संस्था को हर कुत्ते का बधियाकरण करने और उसे टीके लगाने के लिए करीब चार सौ रुपए का भुगतान किया जाएगा। शुक्रवार को अजमेर नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में टोल्फा के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में ये निर्णय किया गया है। साथ ही, पशुपालन विभाग के अधिकारियों की भी एक कमेटी का गठन किया गया है जो टोल्फा द्वारा किए जाने वाले कार्यों की मॉनिटरिंग करेगी।