फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Doctors in Rajasthan are being asked to caste

राजस्थान में सरकार डॉक्टरों से पूछ रही है जाति

Wed, 21 Jun 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 21 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Doctors in Rajasthan are being asked to caste
Doctor - फोटो : demo
राजस्थान में सरकारी डॉक्टरों से उनकी जाति पूछी जा रही है। मंगलवार को जारी इस आदेश को लेकर चिकित्सा विभाग में खासी चर्चा है। सभी डॉक्टर अपने-अपने नजरिये से आदेश की व्याख्या कर रहे हैं।
विज्ञापन


निदेशालय, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं की ओर से मंगलवार को एक आदेश के द्वारा राजस्थान के चार जिलों बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और नागौर में कार्यरत मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, आरसीएचओ, खंड स्तर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी सामुदायिक केंद्र तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से उनका नाम, जाति और वे वहां कब से कार्यरत है, आदि की जानकारी ईमेल से मांगी गई है।
विज्ञापन


कई अधिकारी इसे आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे है। उनका मानना है कि राजनीतिक हितों के चलते सरकार जातिगत समीकरणों के आधार पर पदस्थापना करती है। उधर, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की सूचनाएं जुटाना सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed