फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Doctor's strike: Ultimatum ended till seven o'clock, 6 doctors arrested in the state

Doctor's strike : सरकार का अल्टीमेटम खत्म, आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टर अरेस्ट

Fri, 10 Nov 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 10 Nov 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
Doctor's strike: Ultimatum ended till seven o'clock, 6 doctors arrested in the state
- फोटो : FILE PHOTO
राजस्थान हड़ताली डॉक्टरों के खिलाफ राजस्थान सरकार पूरी तरह से एक्शन में आ गई है। पुलिस ने अलग-अलग जिलों में दबिश देकर आधा दर्जन से ज्यादा डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



दरअसल, राजस्थान के चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने हड़ताली डॉक्टरों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा था कि यदि कोई डॉक्टर आज शाम 7 बजे तक ड्यूटी ज्वाइन कर लेता है, तो सरकार उसके खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करेगी। यदि इसके बावजूद भी अगर कोई डॉक्टर काम पर नहीं लौटा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी के तहत शाम 7 बजे का अल्टीमेटम खत्म होने के बाद प्रदेश के चार जिलों में डॉक्टरों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें झालावाड़ में 2, भरतपुर में 2 और टोंक-सवाईमाधोपुर में 1-1 डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीले लिफाफे में इस्तीफों का 'सफेद' सच

Doctor's strike: Ultimatum ended till seven o'clock, 6 doctors arrested in the state
कालीचरण सर्राफ
इससे पहले बृहस्पतिवार को देर रात सरकार और डॉक्टरों के बीच चली वार्ता विफल रही थी। जिसके बाद आज चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर डॉक्टरों को चेतावनी दी।  इस दौरान चिकित्सा मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की ओर से भेजे गए इस्तीफे का लिफाफा केवल सरकार को भय दिखाना था। इन लिफाफों में कोरे कागज निकालकर भी उन्होंने दिखाए।

हालांकि, मंत्री ने साफ कर दिया कि सरकार हमेशा ही डॉक्टरों से वार्ता के लिए तैयार रही है। वार्ता के रास्ते हमेशा खुले हैं। उधर, गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी हड़ताल को लेकर कहा है अब पानी सिर से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में कार्रवाई करना जरूरी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed