{"_id":"5940f0b0866419635d8b492c","slug":"doctor-arrested-by-pcpndt-cell","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 महीने से फरार डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 महीने से फरार डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 14 Jun 2017 01:56 PM IST
विज्ञापन
डॉ. दिनेश कुमार ठेनुवा
- फोटो : amar ujala
पीसीपीएनडीटी सेल ने 10 माह से फरार चल रहे डॉ. दिनेश कुमार ठेनुवा को जयपुर पुलिस के सहयोग से मथुरा से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इसे अलवर में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 27 जून तक जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. दिनेश कुमार ठेनुवा के खिलाफ 3 अगस्त 2016 को पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत भ्रूण लिंग जांच करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में 2 आरोपित दलाल सीमा चौधरी और नर्स स्नेहलता को मथुरा स्थित अमर हॉस्पिटल से ही गिरफ्तार कर लिया था जो अभी न्यायालय से जमानत पर हैं। सोमवार को पीसीपीएनडीटी सेल और जयपुर पुलिस के निरीक्षक सीताराम, हैड कांस्टेबल डालचंद सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने अमर हॉस्पिटल पर दबिश दी, जहां से डॉ. दिनेश कुमार ठेनुवा पुत्र अमर सिंह जाट निवासी भुरंगा अलीगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। यह यूपी के मथुरा में अमर हॉस्पिटल का संचालक है। पीसीपीएनडीटी सेल ने मंगलवार को आरोपित डॉ. ठेनुवा को अलवर में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 27 जून तक जेल भेज दिया गया।